मोदीनगर :वकील ने सड़क हादसे के मुकदमे में फर्जी जमानती दाखिल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद से शिकायत की है। फर्जी तरीके से जमानती दाखिल कराने पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई है। मोदीनगर के बेगमाबाद गांव के शैंकी बडगुर्जर वकील हैं। गाजियाबाद कोर्ट में प्रेक्टिस करते हैं। उनके मुताबिक, 2024 में उनके साथ गगन चावला ने उन्हें अपने वाहन से टक्कर मार दी थी। जिससे उन्हें चोट आई थी। मोदीनगर थाने में उनकी तरफ से केस दर्ज कराया गया। जिसपर गगन ने कोर्ट में जमानत कराई। शैंकी का आरोप है कि जमानत के लिए फर्जी जमानती कोर्ट में दाखिल किये गए। इसकी शिकायत जब शैंकी ने कोर्ट में की तो गगन के द्वारा जमानती बदल दिये गए। ऐसे में अब शैंकी ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। पुलिस कमिश्नर ने उन्हें जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
