मोदीनगर :बागपत-मोदीनगर सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान और मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू ​शिवाच ने मोदीनगर-हापुड़ मार्ग के चौड़ीकरण निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने फीता काटकर और नारियल फोड़कर इस कार्य की शुरुआत की। यह परियोजना लगभग 38 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होगी, जिसमें 12 किलोमीटर से अधिक सड़क का निर्माण किया जाएगा। निर्माण के बाद मार्ग की कुल चौड़ाई 10 मीटर हो जाएगी।

मोदीनगर :बागपत-मोदीनगर सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान और मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू ​शिवाच ने मोदीनगर-हापुड़ मार्ग के चौड़ीकरण निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने फीता काटकर और नारियल फोड़कर इस कार्य की शुरुआत की। यह परियोजना लगभग 38 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होगी, जिसमें 12 किलोमीटर से अधिक सड़क का निर्माण किया जाएगा। निर्माण के बाद मार्ग की कुल चौड़ाई 10 मीटर हो जाएगी। मोदीनगर से किल्हौड़ा के बीच हापुड़ रोड के चौड़ीकरण कार्य का सोमवार को शिलान्यास हो गया। जल्द कार्य तेजी पकड़ेगा। जिससे लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा। सोमवार को भोजपुर ब्लाक के सभागार में कार्यक्रम आयाेजित किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद डा. राजकुमार सांगवान रहे। विधायक मोदीनगर डा. मंजू शिवाच व ब्लाक प्रमुख सुचेता सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद संयुक्त रूप से फीटा काटकर सड़क चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि लोगों ने कुछ समय पहले उनके सामने हापुड़ रोड के चौड़ीकरण की मांग रखी थी। जिसपर उनके द्वारा मुख्यमंत्री योगी अादित्यानाथ के समक्ष मुद्दा उठाया गया। कुछ दिन पहले शासन से चौड़ीकरण कार्य को हरी झंडी मिली। चौड़ीकरण होने से लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। सफर सुरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध हो सकेगा। बता दें कि फिलहाल मोदीनगर में माेदीपोन गेट से लेकर हापुड़ तक हापुड़ रोड वन-वे है। अब मोदीनगर से लेकर किल्हौड़ा गेट तक हापुड़ रोड को दो लेन का किया जाएगा। इस रूट पर तमाम गांव पड़ते हैं। सैंकड़ों लोग रोजाना सफर करते हैं। इस मौके पर नगरपालिका मोदीनगर के चेयरमैन विनोद वैशाली, रालोद जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी, रालोद युवा जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *