मोदीनगर :मोदीनगर हापुड़ मार्ग पर राज चौपले पर रविवार रात को ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। शिवपुरी कॉलोनी निवासी मोहित कुमार (32) रविवार रात को राज चौपला स्थित रेलवे फाटक के पास ट्रैक पार कर रहे थे। इसी बीच वह मेरठ की ओर से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची ताे शव क्षत-विक्षत हालत में था। पुलिस ने सूचना देकर स्वजन को मौके पर बुलाया। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक को पार करते समय हादसा हुआ, जिसमें मोहित की मौत हुई।
