मोदीनगर :दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर उतार-चढ़ाव के लिए रास्ता समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों से सोमवार को डीएम गाजियाबाद रविंद्र कुमार मांदड ने वार्ता की। डीएम ने उनकी बात सुनी और कार्यवाही कराने का भरोसा दिया। किसानों ने रविवार को ही तलहैटा गांव में पंचायत की थी। जिसके आंदोलन को तेज करने की रूपरेखा तैयार की गई थी। किसानों ने मांगों को लेकर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर निर्माणाीधीन गोल चक्कर के निकट गांव तलहेटा में 27 दिन तक धरना दिया था। इसपर अधिकारियों ने मांग पूरी कराने का आश्वासन देकर धरना स्थगित कराया। लेकिन अब तक मांग पूरी नहीं हुई तो किसानों ने रविवार को फिर से पंचायत की। जिसमें आंदोलन को तेज करने का फैसला लिया। इसपर सोमवार को डीएम मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी भी इस दौरान उपस्थित रहे।
