मोदीनगर :निवाड़ी थाना क्षेत्र में गंगनहर पटरी मार्ग पर झाड़ियों में सोमवार को आग लग गई। ऐसे में गंगनहर पटरी मार्ग पर धुआं फैलने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आग के चलते कई हरे पेड़ भी जलकर नष्ट हो गए। गंगनहर पटरी मार्ग के किनारे निवाड़ी पुल से लेकर मुरादनगर तक पेड़ों के साथ साथ झाड़ियां उगी हैं। सोमवार को किसी के द्वारा इन झाड़ियों में आग लगा दी गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पैंगा से लेकर सौंदा तक आग लगने से अफरातफरी का माहौल बन गया। इस दौरान धुआं फैलने से राहगीरों को परेशान होना पड़ा। हादसा होने का खतरा बना रहा। झाड़ियों के साथ कई पेड़ भी जलकर नष्ट हो गए।
