मोदीनगर :बार एसोसिएशन मोदीनगर के बैनर तले अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जनपद रामपुर में अधिवक्ता फारुख अहमद खान की दिनदहाड़े हुई हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया। अधिवक्ताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की।सुबह करीब 11 बजे वकील तहसील परिसर में इकट्ठा हुए। वकील एकता जिंदाबाद की नारेबाजी करते हुए एसीपी कार्यालय पहुंचे। यहां एसीपी से कहा कि रामपुर में हुई वकील की हत्या की घटना निंदनीय है। इस तरह वकील की सरेराह हत्या की घटना से वकीलों में आक्रोश है। इस दौरान वकीलों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। मृतक वकील के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की सरकार से मांग की गई। एसीपी ने उनकी बात शासनस्तर पर पहुंचाने का भरोसा दिया। इस मौके पर अध्यक्ष जगबीर सिंह, सचिव नकुल त्यागी, राजकुमार गुप्ता, उत्तम त्यागी, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *