मोदीनगर :थाना क्षेत्र की कालोनी से 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। स्वजन ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर तलाश में जुट गई है। एक कालोनी के एक व्यक्ति कामगार हैं। उनकी 16 वर्षीय बेटी मंगलवार दोपहर को बाजार जाने के लिए घर से निकली थी। अपने साथ मां का मोबाइल भी ले गई थी। लेकिन अब तक घर नहीं आई। मोबाइल भी बंद है। काफी तलाशने के बाद भी जब किशोरी का सुराग नहीं मिला तो स्वजन ने थाने में तहरीर दी। उन्हें अनहोनी का खतरा सता रहा है। मामले में एसीपी का कहना है कि पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है। जल्द उसकी सकुशल बरामदगी होगी।
