मोदीनगर : दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राजचौपले के निकट महिला से पर्स लूट की घटना का मोदीनगर पुलिस ने बुधवार को खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर किया गया, उनके कब्जे से जेवर व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। दोनों काे पुलिस ने जेल भेज दिया है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मेरठ जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के गांव छज्जुपुर के आकाश व शुभम हैं। आकाश पहले भी चोरी व लूट की घटनाओं में लिप्त रह चुका है। 31 जनवरी को दोनों आरोपी बाइक से मोदीनगर अाए थे। यहां राजचौपले के पास शिवम बाइक लेकर खड़ा हो गया। जबकि शुभम ने सड़क पार कर शिवपुरी कालोनी की महिला सुप्रिया के हाथ से पर्स लूट लिया। इसके बाद शिवम के साथ बाइक से फरार हो गया। इस पर्स में सोने के कुंडल, मोबाइल व एक हजार रुपये थे। आरोपियों ने रुपये व जेवर रखे और पर्स व मोबाइल नाले में फेंक दिया। मोबाइल फेंकने का मकसद पुलिस ट्रेसिंग से बचना था। इसके बाद आरोपी सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए दिल्ली-मेरठ मार्ग से नहीं बल्कि गलियों के रास्ते गांव तक पहुंचे। यहां दोनों ने एक-एक कुंडल आपस में बांट लिया। आरोपियों के कब्जे से कुंडल बरामद हो गए हैं।
