मोदीनगर :हरिद्वार से 151 लीटर गंगाजल लेकर आए कांवड़िये का सोमवार रात को मोदीनगर में स्वागत किया गया। लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद भगवान परशुराम का चित्र देकर सम्मानित किया। कांवड़िया विराट सोमवार रात को माेदीनगर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वे गौसेवक हैं। गाैमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने का मांग भी कर रहे हैं। इसके बाद विराट ने मुरादनगर के लिए प्रस्थान किया। इस मौके पर संभव शर्मा, निखिल वत्स, नीरज, प्रशांत शर्मा, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *