मोदीनगर :दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक कॉलेज से घर लौट रहे कक्षा 11वीं के छात्र करण को आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। करण को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। छात्र ने थाने में घटना की तहरीर दी है पीड़ित छात्र करण मोदीनगर की तेल मिल कालोनी में रहते हैं। वे एक स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र हैं। उनके मुताबिक, कुछ आरोपित उन्हें जबरन मोदीनगर रेलवे स्टेशन के पीछे लेकर गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। धारदार हथियार से सिर पर वार कर उन्हें घायल कर दिया। छात्र ने थाने में तहरीर दी है। एसीपी का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *