मोदीनगर :मोदीनगर के बार एसोसिएशन के सचिव नकुल त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के मामले में वकीलों ने मोदीनगर थानाप्रभारी का घेराव किया षडयंत्र के तहत नकुल पर केस दर्ज करने का आरोप लगाया।काेतवाल ने किसी तरह वकीलों को शांत किया। मुकदमे में निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया। कुछ दिन पहले मोदीनगर थाने में मुकुल सांगवान की तरफ से धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया, जिसमें सुमित व नकुल त्यागी नामजद हैं। इनपर आरोप है कि रजिस्टर्ड बैनामे के बावजूद जमीन का बैनामा करा दिया गया। वकील मुकदमे में नकुल की नामजदगी का विरोध कर रहे हैं। वे सोमवार को मोदीनगर कोतवाली पहुंचे और कहा कि वकीलों का काम जमीन का बैनामा करना है। यदि बैनामा गलत तरीके से हुआ तो अधिकारियाें पर भी मुकदमा होना चाहिए था। पुलिस ने बिना जांच किये केस दर्ज कर दिया। सचिव पर मुकदमा दर्ज करने से पहले बार एसोसिएशन मोदीनगर को सूचित तक नहीं किया गया। प्रकरण में पुलिस की बड़ी लापरवाही रही है। यदि मुकदमे से नकुल का नाम नहीं हटाया गया तो तहसील में हड़ताल कर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। वकीलों ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में भी धरना दिया था। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि मुकदमे में विवेचना चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *