मोदीनगर :निवाड़ी रोड पर तीस फीटा रोड स्थित एक पूर्व सैनिक के घर से पुलिस ने 42 प्रतिबंधित कारतूस बरामद की हैं। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पूर्व सैनिक की घर पर छापा मारकर ये कारतूस बरामद की हैं।निवाड़ी रोड पर तीस फीटा रोड के आदेश कुमार जाट रेजिमेंट में 1988 में भर्ती हुए थे। 2009 में उन्हाेंने नौकरी छाेड़ी। इसके बाद 2011 से 2015 जुलाई के बीच डीएससी(डिफेंस सिक्योरिटी कोर) में रहे। पत्नी कविता यहीं मकान में रहती थी। कुछ साल पहले दोनों के बीच विवाद हो गया। तभी से आदेश अपनी बहन के यहां मेरठ रहने लगे। जबकि पत्नी कविता मोदीनगर में रह रही थी। रविवार को कविता ने डायल 112 पर सूचना देकर बताया कि उनके पति द्वारा घर में कारतूस रखे गए हैं। सूचना पर मोदीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी कारतूस कारतूस कविता ने मेज पर रखे हुए थे। पुलिस ने सभी कारतूसों की जांच कर कब्जे में ले लिया।
जरूरी जानकारी कविता से जुटाई। बताया जा रहा है कि ये कारतूस सेना में नौकरी के दौरान आदेश ने चोरी किये थे। जिन्हें यहां लाकर रखा गया। मामले में कविता की तरफ से थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस प्रकरण में फिलहाल यह जांच कर रही है कि कारतूस किस लिये लाए गए थे। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आदेश से पूछताछ के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसी के द्वारा कारतूस घर में रखे हो। तमाम एंगलों पर जांच की जा रही है। जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।
