मोदीनगर :भोजपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गांव अमराला का लवलेश है। पुलिस टीम ने अमराला रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच आरोपी वहां से गुजर रहा था। पुलिस ने उन्हें रोका तो भागने लगा। पीछा कर पुलिस ने पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। आरोपीने पुलिस को बताया कि वह टशनबाजी के लिए अपने पास तमंचा रखता था।
