मोदीनगर :सीकरी कलां के निकट ट्रक की चपेट में आकर बाइकसवार युवक की मौत के मामले में रविवार को मोदीनगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मृतक के साले की तरफ से थाने में शिकायत दी गई थी। मोदीनगर की इंदिरापुरी कालोनी के कलवा दो दिन पहले बाइक से किसी काम से गाजियाबाद गए थे। वहां से लौटते हुए देर रात जब वे दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सीकरी कलां के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कलवा सड़क पर गिर पड़े। इस बीच ट्रक का पहिया उनके सिर के ऊपर से निकल गया। मौके पर उनकी मौत हो गई। रविवार को कलवा के साले अमित ने थाने में शिकायत दी। उनके मुताबिक, घटना के प्रत्यक्षदर्शी अरूण व दुर्गेश ने काफी दूर तक ट्रक का पीछ किया। लेकिन वह नहीं रूका। उन्होंने ट्रक का नंबर पढ़ लिया था। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। जल्द उसकी गिरफ्तारी होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *