आरोपी को बचाने का मोदीनगर पुलिस पर आरोप

मोदीनगर : कोतवाली क्षेत्र की निवाड़ी रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर हुई युवक मधुर की मौत के मामले में परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि मौत से पहले मधुर ने किसी अभिषेक नाम के युवक का नाम लिया। अभिषेक पर मधुर को जलाने की बात कही। इससे पहले मधुर के चेहरे पर स्प्रे भी किया। लेकिन पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है। परिजनों का कहना है कि पुलिस आरोपी को बचाने का काम कर रही है। अब तक कोई केस भी दर्ज नहीं किया गया है। मोदीनगर की मंगलविहार कालोनी के जितेंद्र यादव का 25 वर्षीय मधुर यादव का हाइकोर्ट में स्टेनो के पद पर चयन हो गया था। कुछ ही समय में मधुर यादव को ड्यूटी ज्वाईन करनी थी। शनिवार रात को निवाड़ी रोड पर मधुर जली हालत में मिले। उनके शरीर से आग की लपटे निकल रही थी। उपचार के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हाे गई। स्वजन का कहना है कि मौत से पहले मधुर ने उन्हेंं बताया कि अभिषेक नामक युवक ने उनके चेहरे पर स्प्रे किया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। स्वजन पुलिस से मांग कर रहे हैं अभिषेक की भूमिका की जांच की जाए। एसीपी का कहना है कि मामले में जांच चल रही है। प्रथम दृष्टया प्रकरण आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *