मोदीनगर : क्षत्रिय समाज मोदीनगर के पदाधिकारियों ने मोदीनगर तहसील पर जोरदार हंगामा किया। बड़ी संख्या में तहसील पहुंचे पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम मोदीनगर अजित कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। सुबह करीब 11 बजे पदाधिकारी तहसील पहुंचे थे। उनमें यूजीसी के नए नियमों को लेकर आक्रोश दिखा। उन्होंने कहा कि ये नियम पूरी तरह लोगाें के विरोध में हैं। जनता को दबाने का काम सरकार कर रही है। इन नियमों को सरकार को वापस लेना होगा। वरना क्षत्रिय समाज बड़े आंदोलन को विवश होगा। काफी देर तक लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शोर सुनकर एसडीएम उनके बीच पहुंचे और किसी तरह शांत किया। एसडीएम ने उनकी बात शासनस्तर तक पहुंचाने का भरोसा दिया। इस मौके पर रवि राघव,एस ऍम सिंह राठौर,भव्य, अनिल, राहुल, आर्यन, अमित, आशीष, राहुल, सोनू, दीपक आदि उपस्थित रहे।
