मोदीनगर: निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा दस का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। निवाड़ी के देवेंद्र कटारिया का 16 वर्षीय बेटा कक्षा दस का छात्र है। मंगलवार को छात्र का प्रैक्ट्रिल था। पढ़ाई ना करने पर मां ने उसे डांट दिया था। इस बात से नाराज होकर छात्र घर से चला गया। रात तक भी घर नहीं लौटा। स्वजन ने हर जगह तलाश की। लेकिन जब कोई सुराग नहीं लगा तो परेशान अाकर थाने में तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि छात्र की तलाश में पुलिस जुटी है। जल्द उसकी सकुशल बरामदगी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *