मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एसआरएम शिक्षण संस्थान के पास दस दिन पूर्व लूट में विफल रहने पर पिता पुत्र से हुई मारपीट के मामले में कमिश्नर के आदेश पर निवाड़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है मोदीनगर की आनंद विहार कालोनी के सुनील उपाध्याय के मुताबिक, 17 जनवरी को वे अपने बेटे नवनीत व शुभम के साथ कार में पट्रोल डलवाने के लिए जा रहे थे। जब वे दिल्ली मेरठ मार्ग पर निवाड़ी थाना क्षेत्र में पहुंचे तो एक कार ने आेवरटेक कर उनकी कार को रोक लिया। उसमें से एक आरोपित निकला और तमंचा दिखाकर लूट की कोशिश की। विरोध पर बेटे नवनीत के साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर जब आसपास के लोग आने लगे तो आरोपित भाग निकले। उसी दिन निवाड़ी थाने में शिकायत दी गई थी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। परेशान आकर अब पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई। पुलिस कमिशनर ने निवाड़ी पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि कार नंबर के आधार पर अज्ञात में केस दर्ज किया गया है। जल्द घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
