मोदीनगर : कोतवाली क्षेत्र की ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी सुनील त्यागी पर हमला किया गया है। सुनील त्यागी ने आरोप लगाया है कि किराएदार ने किराया मांगने पर उन पर हमला किया।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से निवाड़ी के सुनील त्यागी इन दिनों मोदीनगर की ग्रीन पार्क कालोनी में रहते हैं। सुनील के मुताबिक, उन्होंने अपना एक मकान किराए पर दिया हुआ है। आरोप है कि किराएदार तीन महीने से किराया नहीं दे रहा है। बार-बार उन्हें टकराया जा रहा है। सोमवार रात को उन्होंने काल कर आरोपी से किराया मांगा तो वह भड़क गया। आरोप है कि कुछ देर बार बाद वह अपने साथियों के साथ सुनील त्यागी के पास पहुंचा और उन्हें बुरी तरह पीटने लगा। सुनील ने पड़ोसी के घर में छिपकर जान बचाई। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *