मोदीनगर :मोदीनगर में शुक्रवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। मोदीनगर की बिसाेखर रोड पर नेताजी की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला अर्पित की।नगरपालिका चेयरमैन विनोद वैशाली ने माल्यार्पण कर देश की आजादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान पर प्रकाश डाला। शहर कांग्रेस कमेटी मोदीनगर के पदाधिकारियों ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर बारी-बारी से माल्यार्पण किया। इस मौके पर सुनील शर्मा, अभिनव शर्मा, चांदवीर चौधरी,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *