मोदीनगर :निवाड़ी थानाक्षेत्र के एक गांव में दहेज की मांग पूरी ना होने पर विवाहिता को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुर विवाहिता को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। यह वीडियो एडिट कर अश्लील बनाई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एक गांव की विवाहिता के मुताबिक, उनकी शादी कुछ साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ससुराल के लोग उनपर दहेज के लिए दबाव बनाने लगे। आए दिन मारपीट की जाने लगी। इतना ही नहीं, जेठ व ससुर उनकी गलत नजर रखते हैं। संबंध बनाने के लिए दबाव बनाते हैं। अब ससुर ने उनकी अश्लील वीडियो को प्रसारित करने की धमकी दी है। विवाहिता तभी से घबराई हुई हैं। उनकी तरफ से थाने में शिकायत दी गई। एसीपी ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
