मोदीनगर : मातृभूमि सेवा संघ ने निवाड़ी रोड स्थित दीपक होटल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। जिसमें कोर कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में शामिल किये गए प्रदीप बांगवा, रूपा त्यागी, पवन चौधरी, पवन शर्मा और सिद्धार्थ ठाकुर को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया। साथ ही कार्यकारिणी के प्रमुख पदों पर सर्वसम्मति से दायित्व निर्धारित किये गए। विकास भारतीय को अध्यक्ष, खुशाल सिंह नेगी को महासचिव, मोहित सोनी को कोषाध्यक्ष, आशुतोष सक्सेना व राजीव सैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीरज शर्मा व विनय सिंहल को उपाध्यक्ष और रिंकू वर्मा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रसेवा, सामाजिक सरोकारों और देशभक्ति से जुड़े कार्यों में सक्रियता व समर्पण का संकल्प लिया।
