मोदीनगर : निवाड़ी कस्बे में वरदान सेवा संस्थान द्वारा एक नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पुराने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में लगाया गया था। शिविर का उद्घाटन कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने फीता काटकर किया। इस दौरान कुल 51 लोगों की आंखों की जांच की गई। उन्हें परामर्श के साथ निश्शुल्क दवा का भी वितरण किया गया। शिविर में 13 को मोतियाबिंद मिला। जिन्हें निश्शुल्क आपरेशन के लिए गाजियाबाद के अस्पताल में रेफर किया गया। सुनील शर्मा ने बताया कि हर महीने 15 तारीख को यह शिविर लगाया जाएगा। इस मौके पर चांदवीर चौधरी, राजीव शर्मा, बिट्टू त्यागी, दिनेश शर्मा, कपिल कुमार आदि उपस्थित रहे।
