मोदीनगर : नगर की एक कालोनी में चार वर्षीय बच्ची से छेड़खानी करने का आरोप दूर के रिश्तेदार पर लगा है। आरोप है कि बच्ची घर पर अकेली थी, इसी बीच दूर का रिश्तेदार आया और बच्ची से निजी अंगों से छेड़खानी करने लगा जब बच्ची ने विरोध किया तो बच्ची को पीटा। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपित फिलहाल फरार है। एक कालोनी के व्यक्ति अधिवक्ता हैं। पत्नी व चार वर्षीय बेटी के साथ रहते हैं। उनके द्वारा थाने में दी गई शिकायत के मुताबिक, उनकी पत्नी करीब एक महीने से परेशान थी। इसपर उन्होंने पत्नी से कारण पूछा तो पता चला कि आरोपित रिश्तेदार उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करता है। घर में अकेला पाकर बेटी के निजी अंगों से छेड़खानी कर चुका है। इस बारे में बेटी ने ही कुछ दिन पहले पत्नी को बताया था। लेकिन पत्नी ने सामाजिक बदनामी के डर से किसी को नहीं बताया। इतना ही नहीं, आरोपित ने पत्नी से कहा कि उनके अश्लील वीडियो भी उनके पास है। जिन्हें प्रसारित कर दिया है। आरोपित उनकी बहन की बेटी के पति है। मामले में अधिवक्ता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। जल्द उसकी गिरफ्तारी होगी।
