मोदीनगर : लोक निर्माण विभाग ने काजमपुर दौसा बंजारपुर मार्ग का निर्माण कार्य सोमवार को शुरू कर दिया। इससे कई गांवों के लोगों को सहूलियत मिल सकेगी। यह मार्ग लंबे समय से बदलहाल पड़ा था। सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए थे। इस कारण पांच गांवों के लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। इसको लेकर ग्रामीणों ने गाजियाबाद कलेक्ट्रेट पर हंगामा किया था। अधिकारियों को ग्रामीणों की परेशानी से अवगत कराया था। जिसपर अब सोमवार को कार्य शुरू हुआ है। दिल्ली-मेरठ मार्ग से काजमपुर होते हुए दौसा-बंजारपुर गांव को रास्ता जाता है। यहां से रोजाना सैंकड़ों की संख्या में लोग गुजरते हैं। लेकिन इस सड़क की लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई थी। यहां जगह-जगह गड्ढे हो गए थे। जिनमें फंसने से आए दिन हादसे हो रहे थे। लोगों काे परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। परेशान लोगों ने करीब एक महीने पहले कलेक्ट्रेट पर हंगामा किया। अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। उसी समय अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया। जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसपर संज्ञान लेते हुए अब विभाग की तरफ से सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। गांव के ही डा. बबली गुर्जर का कहना है कि निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *