मोदीनगर :बुग्गी पर पर्ची गन्ना तौल के दौरान वजन(हाडा) कम होने पर भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के पदाधिकारियों ने तिबड़ा रोड स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति में जोरदार प्रदर्शन किया। गन्ना विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समिति के सचिव को ज्ञापन दिया। समस्या का समाधान नहीं हाेने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी। किसी तरह सचिव ने उन्हें समझाया। सुबह करीब 11 बजे पदाधिकारी मोदी शुगर मिल पहुंचे थे। यहां उन्हाेंने प्रदर्शन किया। इसके बाद वे सहकारी गन्ना विकास समिति पर पहुंचे। यहां उन्होंने सचिव का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले पेराई सत्र में बुग्गी की पर्ची पर 60 क्विंटल गन्ना तौल किया जा रहा था। जिसके बाद केवल 45 क्विंटल कर दिया गया है। ऐसा ही ट्रैक्टर के साथ गन्ना तौल में भी किया ाजा रहा है। सभी तौल केंद्र पर यह स्थिति है। ऐसे मे किसानों को मोटा नुकसान होगा। इस नियम को तत्काल खत्म किया जाए। पिछले पेराई सत्र की तरह ही इस बार भी तौल की जाए। सचिव ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन पदाधिकारी आक्रोशित थे। उन्होंने गन्ना विभाग मुर्दाबाद की नारेबाजी कर दी। वे समिति परिसर में ही धरने पर बैठ गए। किसी तरह उन्हें शांत किया गया। इस मौके पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *