मोदीनगर :हापुड़ रोड रजवाहे में रविवार सुबह एक लावारिश बाइक मिली। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं है। पुलिस ने कई एंगलों पर छानबीन कर रही है। रविवार सुबह कुछ लोग हापुड़ रोड रजवाहे के पास से गुजर रहे थे। उन्होंने रजवाहे में बाइक पड़ी देखी। लोगों को अंदेशा था कि कोई व्यक्ति बाइक लेकर रजवाहे में गिरा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीं। क्रेन की मदद से बाइक को बाहर निकाला गया। लेकिन कोई व्यक्ति वहां नहीं मिला। बाइक में नंबर प्लेट नहीं थी। ऐसे में पुलिस ने चेसिस नंबर से जांच की। लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी। बाइक की सीट पर भोपजुर के किसी मैकेनिक का पता लिखा है। पुलिस छानबीन में जुटी है।