मोदीनगर : कोतवाली क्षेत्र की ग्रीन पार्क कॉलोनी में दो महिलाओं ने एक महिला के साथ मारपीट की और उसके गले से सोने की चेन लूट ली। पीड़िता प्रिया रघुवंशी ने मोदीनगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता प्रिया रघुवंशी के मुताबिक, वे घर पर अकेली थी। इसी बीच दो महिलाएं उनके घर में आई और गाली-गलौज करने लगी। विरोध पर प्रिया को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच उनके गले से चेन तोड़ दी। इसके बाद वे मौके से फरार हो गई। आरोप है कि आरोपित महिलाओं ने पीड़िता के फोटो का इस्तेमाल कर उनकी बदनामी करने की भी कोशिश की है। महिला बुरी तरह परेशान है। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी ने बताया कि भोजपुर के सैदपुर की नेहा मलिक व सरिता मलिक पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।