मोदीनगर : सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर में नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर श्रद्धालुओं का तांता देखने को मिला। दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किये। मंदिर परिसर श्रद्धज्ञलुओं की भीड़ से खचाखच भरा रहा। सीकरी रोड पर भी पूरे दिन जाम लगा रहा है। वाहनों की लंबी-लंबी कतारे दिखी। नवरात्र अष्ठमीं व नवमीं पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धलालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। शारदीय नवरात्र चल रहे हैं। पहले नवरात्र से मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़नी शुरू हो जाती है। छठें नवरात्र से भारी भीड़ यहां पहुंचती हैं। सप्तमी दिन निकलते ही श्रत्रालु यहां पहुंचने लगे। गांवों से ट्रैक्टर-ट् राली में भी श्रद्धालु यहां पहुंचे। कुछ ही देर में मंदिर परिसर में सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। माता काे प्रसाद चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना मांगी। दोपहर के समय तो श्रद्धालुओं की कतार मंदिर परिसर के बाहर तक पहुंच गई। माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। मंदिर के पुजारी कपिल कुमार ने बताया कि नवरात्र में माता के दर्शन के लिए मोदीनगर के अलावा आसपास के इलाकों से भी श्रद्धालु आते हैं। सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना माता जरूरी पूरी करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *