मोदीनगर : दिल्ली मेरठ मार्ग स्तिथ एक स्कूल में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भाजपा की तरफ से नमो प्रदर्शनी व संगोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित एक वीडियो भी प्रदर्शित किया गया। उनकी उपलब्धियों को गिनाया गया। मंच संचालन ललित त्यागी ने किया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई गई। तमाम उपलब्धियां हासिल हुई है। समाज के प्रत्येक तबके का विकास हुआ है। इस मौके पर भोजपुर ब्लाक प्रमुख सुचेता सिंह, स्कूल के प्रधानाचार्य डा. अरुण त्यागी, अनिल त्यागी, नवेंद्र गौड़, अमित चौधरी, देवेंद्र चौधरी, देवेंद्र डायमंड, नवीन जयसवाल, अरुण त्यागी, आकाश शर्मा, सचिन त्यागी, नितिन मित्तल, देवराज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
