मोदीनगर : गांव सीकरी खुर्द में बुधवार रात कुत्ता घुमाने के दौरान युवक अंकित कुमार पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सीकरी खुर्द के अंकित कुमार बुधवार रात को गांव में ही कुत्ता घुमा रहे थे। इस बीच जब वे मंदिर के पास पहुंचे तो बाइक सवार युवक आए और पिस्टल से कई राउंड फायरिंग की। अंकित ने नीचे बैठकर जान बचाई। वे गली की तरफ भागे। इसी बीच आरोपी भी मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर एसीपी मोदीनगर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। अंकित से घटना के बारे में जानकारी ली। अंकित ने पुलिस को बताया कि दो दिन गांव में ही क्रिकेट मैदान में कुछ आरोपियों से उनका विवाद हो गया था। तभी से आरोपी उनके रंजिश कर रहे थे। ऐसे में पूरा शक है कि आरोपियों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि अंकित की शिकायत पर सीकरी खुर्द के अादी, तनिष्क, रितिक, मोहित व अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश चल रही है। इनसे पूछताछ के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *