240 शिकायतों का हुआ मोदीनगर तहसील में हुआ निस्तारण
मोदीनगर : जनपद ग़ाज़ियाबाद की मोदीनगर तहसील आईजीआरएस पर आई शिकायतों का जल्द निस्तारण करने में मोदीनगर तहसील 100 फीसद अंकों के साथ पूरे प्रदेश में अव्वल रही है। अगस्त 2025 में आई 240 शिकायतों का निस्तारण तहसील प्रशासन द्वारा किया गया। इसमें 60 लोगों ने अधिक लोगों ने संतुष्टि भी दर्ज की है। वहीं ग़ाज़ियाबाद सदर तहसील को 71 व लोनी को महज 68 फीसद अंक मिले। जिले में सबसे फिसड्डी लोनी तहसील रही। यह रैंकिंग शुक्रवार को जारी हुई। शासनस्तर से यह रैंकिंग प्रत्येक महीने जारी की जाती है। लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए सरकार की तरफ से समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली यानी आईजीआरएस पोर्टल को शुरू किया हुआ है। जिसमें संबंधित विभाग को चयन कर आनलाइन शिकायत की जाती है। उच्चाधिकारी इसकी मानिटरिंग रखते हैं। निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को फीडबैक का विकल्प भी दिया जाता है। एसडीएम मोदीनगर अजित कुमार सिंह ने अधीनस्थों को पोर्टल पर आई शिकायतों को लेकर गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। उनके साथ बैठक भी की गई। जिसमें कहा कि आईजीआईएस पर आई शिकायतों को लंबे समय तक लंबित ना रखा जाए। मौके पर जांच कर तत्काल समाधान कराया जाए। इसका असर शुक्रवार को शासनस्तर से जारी हुई आईजीआईएस निस्तारण रिपोर्ट में दिखा। रोजाना आठ से 10 शिकायतों का निस्तारण कराया गया।