मोदीनगर : भोजपुर थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव में भोजपुर पुलिस ने जिलाबदर आरोपी के घर में सामने मुनादी की। छह महीने के लिए जिलाबदर करने का नोटिस उसके घर पर चस्पा किया। जिलाबदर के आदेश एडिशनल पुलिस कमिश्नर की तरफ से जारी किए गए हैं। भोजपुर थाना प्रभारी सचिन बालियान के नेतृत्व में टीम गांव कनकपुर में धीरज पुत्र गोपाल उर्फ रामगोपाल के घर पहुंची। यहां ढोल बजाकर पुलिस ने मुनादी की। कहा धीरज को ग़ाज़ियाबाद जिले से छह महीने के लिए जिलाबदर किया गया है। यदि छह महीने के भीतर यह गांव में दिखे तो पुलिस को सूचित करें। यदि आरोपी चोरी छिपे यहां रहता मिला तो गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि आरोपित पर चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त चल रहा था। ऐसे में शिकंजा कसने के लिए आरोपी को जिलाबदर किया गया है।भोजपुर पुलिस द्वारा आरोपी के घर जिलाबदर का नोटिस चस्पा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *