मोदीनगर :भोजपुर के गांव चुड़ियाला निवासी सूरज का आरोप है कि कुछ लोगो ने उनको लाठी डंडो से बुरी तरह पीट पीटकर घायल कर दिया। बीचबचाव कराने पर साथी को भी पीटा। तीन आरोपी पर केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव चुड़ियाला के सूरज कुमार कामगार हैं। मजदूरी कर परिवार का पालन करते हैं। वे शाम को काम करके घर लौट रहे थे। उसके साथ रवि भी था। जब वे गांव में ट्यूबवेल के पास पहुंचे तो तीन आरोपी ने उन्हें रोका और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध पर आरोपी ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। लाठी से ताबड़तोड़ वार कर सूरज को लहूलुहान कर दिया। बीचबचाव कराने पर रवि को भी पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग आने लगे तो आरोपी भाग निकले। सूरज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीपी ने बताया कि सूरज की शिकायत पर विकास, पवन और रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द इनकी गिरफ्तारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *