मोदीनगर : ग्रामीणों ने ईशापुर गांव में नाले की सफाई नहीं होने से परेशान होकर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन इंडिया के बैनर तले ईशापुर गांव से ग्रामीण तहसील में पहुंचे और नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहां कहा कि गांव का नाला लंबे समय से बदहाल हालत में है। पिछले दिनों नाले की दीवार टूट गई थी। इस कारण नाले का पानी किसान के घर में भर गया। ऐसे में मकान के गिरने का खतरा बना है। इस मौके पर मोहित बैसला, प्रदीप नेहरा, अनिल बैसला, अनिल चौधरी, बिल्लू चौधरी, प्रिंस बैसला आदि उपस्थित रहे
