मोदीनगर:दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर भोजपुर के पास गांव कलछीना के निकट सीमेंट से भरा ट्रकअनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए खेत में गिर पड़ा। मोके पर पहुंची पुलिस ने चालक को प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
जनपद मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव पुरबालियान के गुलशन ट्रक चालक हैं। वे सोमवार सुबह ग़ाज़ियाबाद से ट्रक में सीमेंट की बोरी भरकर मुजफ्फरनगर जा रहे थे। इसी बीच जब वे भोजपुर में कलछीना के पास पहुंचे तो कार को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे की रेलिंग को तोड़ते हुए किनारे खेत में पलट गया। सूचना पर एक्सप्रेस वे की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और चालक को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने ट्रक चालक से जानकारी जुटाई। ट्रक मालिक को सूचित किया। हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए। एसीपी ने बताया कि सूचना पर टीम को भेजा गया था। चालक की हालत ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *