-मोदीपोन कालोनी में 27 जुलाई की थी घटना

मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र के हापुड़ मार्ग स्थित मोदीपोन कॉलोनी में बिल्डर पवन कुमार को कमरे में बंधक बनाकर एक घंटे तक यातनाएं देने के मामले में सोमवार को पुलिस ने पांच नामजद समेत आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित ने प्रकरण को लेकर पुलिस उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की थी।मोदीनगर के सुभाष विहार कॉलोनी के पवन कुमार के अनुसार , उन्हें 27 जुलाई को मोदीपोन कालोनी में मिलने के लिए एक व्यक्ति ने बुलाया था। जब वहां पहुंचे तो पहले से ही सात-आठ आरोपी थे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें पीटना शुरू कर दिया। बंधक बनाकर उन्हें यातनाएं की। आरोप है कि उनका वीडियो भी मोबाइल में रिकार्ड किया। करीब एक घंटे तक बंधक बनाया। इस दौरान उन्हें पीटते हुए किसी व्यक्ति को वीडियो काल भी की। किसी तरह वहां से निकलकर पीड़ित थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। लेकिन पुलिस शुरू से ही मामले में ढ़िलाई बरत रही थी। जांच का बहाना बताते हुए 20 दिन बाद सोमवार को केस दर्ज किया है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि मोदीपोन कालोनी के काव्यांश चौधरी उर्फ भोलू, कृष्णा, अंतरिक्ष, रिषभ, मोदीनगर के कृष्णानगर का नितिन व तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया है। जल्द इनकी गिरफ्तारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *