मोदीनगर : निवाड़ी थाना क्षेत्र में गंगनहर पटरी मार्ग पर झाड़ियों के समीप एक युवक का शव बरामद हुआ। शव पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज छानबीन में जुटी। मृतक की पहचान मोदीनगर की फफराना रोड स्थित ब्रह्मपुरी अजयवीर के रूप में हुई। कोई तहरीर भी पुलिस को नहीं मिली है। मोदीनगर की फफराना रोड स्थित ब्रह्मपुरी कालोनी के अजयवीर पेंटर थे। वे मकानों में रंगाई पुताई का काम कर अपना गुजारा करते थे। डेढ़ साल पहले परिवार में विवाद के चलते वे अलग रहने लगे। जब से स्वजन से उनकी कम ही बात होती थी। पुलिस को सूचना मिली कि एक शव गंगनहर के पास झाड़ियों में पड़ा है।सूचना पर निवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त की कोशिश की। लेकिन काफी देर तक पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। रविवार सुबह शव की शिनाख्त अजयवीर के रूप में ही हुई। पुलिस ने उनके स्वजन को सूचित किया। उनके पूछताछ कर जरूरी जानकारी जुटाई। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी। अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *