मोदीनगर :गोविंदपुरी में तहसील के सामने अधिवक्ता सुधीर वशिष्ठ के चैंबर से नकदी व इन्वर्टर बैटरी चोरी करने वाले आरोपी को मोदीनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी के आठ सौ रुपये बरामद हुए हैं। मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट का इमरान है। आरोपी ने अपने साथी मौ. वसीम के साथ 27 जुलाई को तहसील के सामने एसीपी कोर्ट के बराबर में अधिवक्ता सुधीर वशिष्ठ के चैंबर में चोरी की थी। ई-रिक्शा में सामान भरकर ले गए थे। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। वसीम को गिरफ्तार कर पुलिस ने इन्वर्टर बैटरी व ई रिक्शा बरामद की थी। वसीम से ही पूछताछ में इमरान का नाम सामने आया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *