मोदीनगर :निवाड़ी में कारसवार दबंगो ने युवक को सरिया मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित वैभव निवाड़ी के गांव मकरमतपुर सिखेड़ा के रहने वाले हैं। वैभव मुताबिक, वे निवाड़ी से मिठाई लेकर लौट रहे थे। बसस्टैंड के निकट पहुंचे तो पीछे से कार में सवार दबंगो ने उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने सरिया मारकर वैभव काे घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है। एसीपी ने बताया कि निवाड़ी के सचिन पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
