मोदीनगर :थाना क्षेत्र की संतपुरा कालोनी में अतिक्रमण की शिकायत करना प्रोफेसर को महंगा पड़ गया। आरोप है कि दबंगो ने उनके माता-पिता से गाली-गलौज की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कोतवाली क्षेत्र की संतपुरा कालोनी के अंगेश चौधरी एक कालेज में प्रोफेसर हैं। उनके मुताबिक, पिछले दिनों कालोनी में अतिक्रमण को लेकर उनकी तरफ से नगरपालिका में शिकायत की गई थी। इससे नाराज होकर आरोपी ने अंगेश के बुजुर्ग माता पिता के साथ अभद्रता की। अंजाम भुगतने की धमकी देकर आरोपी भाग निकला। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर नागेंद्र उर्फ तेजू और गौरव धवन पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *