मोदीनगर : कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसों में अलग अलग जगहों पर सात वर्षीय बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों मामले रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र गांव बेगमाबाद के विशाल माहेश्वरी की सात वर्षीय बेटी अवनी घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच अनिंयत्रित बाइक ने बच्ची को टक्कर मार दी। जिससे बच्ची को गंभीर चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा साउथ नमो भारत स्टेशन के पास अनिंयत्रित बाइक ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती को चोट आई है। इसके अलावा बेगमाबाद गांव में दादी के साथ जा रहे किशोर प्रज्ञान को स्कूटी ने टक्कर मार दी। किशोर की पैर में गंभीर चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी ने बताया कि तीनों मामले दर्ज कर लिए गए हैं।
