मोदीनगर :
नगर की जगतपुरी कॉलोनी में गाली-गलौज के विरोध पर आरोपी ने व्यक्ति के चेहरे पर पेचकस मारकर घायल कर दिया। व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। निवाड़ी रोड स्थित जगतपुरी कालाेनी के सोनू कश्यप ट्रैक्टर चलाने का काम करते हैं। वे अपनी बाइक सही कराने के लिए रविवार को निवाड़ी रोड पर एक मैकेनिक के यहां आए थे। वहां पहले से ही एक आरोपी था। वह सोनू के साथ गाली-गलौज करने लगा। पहले ही सोनू ने अनदेखा किया लेकिन आरोपित बाज नहीं आया। सोनू ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपी ने अपने तीन-चार साथियों को मौके पर बुला लिया। सोनू को बुरी तरह पीटा। मैकेनिक के हाथ से पेचकस छीनकर सोनू के चेहरे पर मार दिया। इसके बाद आरोपित फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में सोनू ने तहरीर दी है। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।