माेदीनगर :थाना क्षेत्र के फफराना गांव में मामा के घर आए युवक की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस मोके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की जेब में एक नोट मिला है, जिसमें आर्थिक तंगी व नवजात बेटे की मौत से परेशांन हो जान देने की बात लिखी है। पुलिस मामले में आत्महत्या मान रही है। मामले में कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। बतादे कि मेरठ के पसवाड़ा गांव के 24 वर्षीय मनीष के मामा सतीश मोदीनगर के फफराना में रहते हैं। करीब एक महीने पहले मनीष सतीश के यहां आए थे। तब से यहीं रह रहे थे। बृहस्पतिवार को मनीष अपने कमरे में थे। काफी देर तक भी कमरे से बाहर नहीं आए। स्वजन ने आवाज लगाई लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। परेशान आकर जब वे अंदर पहुंचे तो मनीष का शव फंदे से लटका था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। मनीष के लोअर की जेब से एक नोट मिला, जिसे सुसाईड नोट बताया जा रहा है। उसपर लिखा है कि आर्थिक तंगी व नवजात बेटे की मौत के कारण उसने आत्महत्या की है। उसकी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है। स्वजन ने पुलिस को बताया कि मनीष की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। पत्नी से भी विवाद चला। इस बीच एक बेटा हुआ, जिसकी बीस दिन बाद ही मौत हो गई। इस बीच मनीष आर्थिक रुप से भी कमजाेर हो गया। वह तनाव में चल रहा था। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि फिलहाल मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *