मोदीनगर :दिल्ली-मेरठ कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। शनिवार सुबह से जिले की सीमा से कादराबाद व निवाड़ी गंगनहर पटरी मार्ग से कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। दिल्ली-मेरठ कांवड़ मार्ग भगवामय हो गया है। रोजाना एक हजार से अधिक कांवड़ियां मोदीनगर से गुजर रहे हैं। उम्मीद है कि शनिवार शाम से दिल्ली-मेरठ मार्ग कांवड़ियों से भरा दिखेगा। 23 जुलाई को शिवरात्रि है। मोदीनगर-मुरादनगर से शिवभक्त हरिद्वार के लिए निकल चुके हैं। जबकि दिल्ली, हरियाणा, नोएड़ा, राजस्थान समेत दूर-दराज के इलाकों के कांवड़ियां गाजियाबाद जिले में आने लगे हैं। दिनों दिन कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने लगी है। कांवड़ के साथ सुंदर झांकियां भी निकलने लगी है। हर-हर महादेव के उदघोष से मोदीनगर गूंज रहा है। पुलिस भी व्यवस्थाओं को लेकर जुटी है। पुलिस उच्चाधिकारी लगातार यहां निरीक्षण कर व्यवस्थाअों का जायजा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *