मोदीनगर :जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सोमवार को विद्यापुर गांव में संगठन सर्जन अभियान के तहत सविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष भीष्म सिंह को शपथ भी दिलाई गई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा और जिला कार्डिनेटर शिवराम वाल्मिकी रहे। इस दौरान गौतमबुद्धनगर के कार्डिनेटर जोगेश नेहरा ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का पदाधिकारी कार्य करें। कांग्रेस को बूथस्तर पर मजबूत किया जाए। कांग्रेस की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने में पदाधिकारी जुट जाए। इस मौके पर आशीष शर्मा, अशोक शर्मा, सविता गौतम, नंदकिशोर शर्मा, तरूण शर्मा, आशीष शर्मा, सविता गौतम, अशोक शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, तरुण शर्मा, राहुल शर्मा, दिनेश कुमार, नईम खान, नसीम खान, सुरेश, शिवम शर्मा, मोईन अली, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *