मोदीनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं और किसानों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के विरोध में निवाड़ी थाने का घेराव किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और धरना देकर बैठ गए। उन्होंने घटनाओं का शीघ्र खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।संगठन के युवा ईकाई के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी कार्यकर्ताओं व किसानों के साथ एकत्रित होकर मंगलवार को निवाड़ी थाने पहुंचे और हंगामा किया। आक्रोशित किसानों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद किसान थाने के गेट पर धरना देकर बैठ गए। मनोज त्यागी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। किसानों की आम की फसल चोरी हो रही है और लगातार ट्यूबवैलों की मोटरे चोरी हो रहीं हैं। घटनाओं का खुलासा नहीं होने से चोरों का दुस्साहस बढ़ गया और चोर बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहें है। उन्होंने चेताया कि पुलिस ने अगर शीघ्र घटनाओं का खुलासा नहीं किया तो वह आंदोलन करेंगे। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एसएचओ को ज्ञापन सौपा। एसएचओ ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *