मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एमएम पीजी कॉलेज के सामने चोरों ने छत के रास्ते इलेक्ट्रिकल एंड फर्नीचर शोरूम में घुसकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र की राजेंद्रनगर कालोनी के विशाल गर्ग का दिल्ली मेरठ मार्ग पर एमएम डिग्री कॉलेज के सामने विशाल इलेक्ट्रिकल एंड स्टील फर्नीचर के नाम से शोरुम है। रात में कुछ चोर सीढ़ियों के रास्ते उनके शोरूम में आये और सामान चोरी कर लिया। जो भी सामान उनके हाथ लगा। उसे अपने साथ ले गए। सुबह जब विशाल शोरुम पहुंचे तो सारा सामान इधर उधर फैला था। विशाल गर्ग के मुताबिक, बदमाश शोरुम से चार एलईडी, तीन छत के पंखे ,चार जूसर मिक्सर सहित अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गए। पीड़ित ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *