मोदीनगर। शहर में जगन्नाथ रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। रथयात्रा रविवार सुबह करीब नौ बजे दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित लक्ष्मीनारायण मोदी मंदिर से प्रारंभ हुई। रथयात्रा प्रारंभ होने से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-आरती की। रथयात्रा में शामिल भक्त हरे रामा-हरे कृष्णा गाते हुए मस्ती से झूमते हुए चल रहे थे। रथयात्रा के दौरान भक्त सड़क पर आगे-आगे झाडू लगाते हुए और रंगोली बनाते हुए चल रहे थे। रथयात्रा का नगर में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। नगर में पहली बार निकाली गई जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल भक्तों में भक्ति का संचार देखते ही बनता है। रथयात्रा का विराम बैंक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *