मोदीनगर। निवाड़ी के नगर पंचायत निवाड़ी में बढ़े गृहकर को लेकर लोगों में आक्रोश पनप गया है। बढ़े गृहकर को वापस लेने की मांग को लेकर शुक्रवार को कस्बावासियों ने पंचायत कर इसे वापस लेने की मांग की। उन्होंने मांग नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कस्बा निवाड़ी निवासी किसान नेता सतेन्द्र त्यागी, नरेन्द्र त्यागी आदि के नेतृत्व में शुक्रवार को एक पंचायत हुई। पंचायत का संचालन प्रवीण त्यागी ने किया। पंचायत में सतेन्द्र त्यागी ने कहा कि निवाड़ी नगर पंचायत प्रशासन ने मनमाने तरीके से गृहकर बढ़ा कर लोगों का उत्पीड़न करने का काम किया है। इस अवसर पर सभासद राजकुमार त्यागी, मांगेश्वर, विकास मौजूद रहे।
